बेगुसराय, फरवरी 23 -- बखरी,निज संवाददाता। होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में रेलयात्री संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को आवेदन भेजकर शीघ्र स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर भाया हसनपुर-सलौना रेलवे स्टेशन पर होली के अवसर पर एक भी स्पेशल ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर दैनिक यात्रियों तथा बाहर से आने-जाने वाले प्रवासी लोगों की भारी भीड़ है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में कहा गया है कि इस रेलखंड से दिल्ली एवं हावड़ा जैसे...