समस्तीपुर, दिसम्बर 6 -- समस्तीपुर। एसएससी पेपर लीक कांड में ओडिशा की बालासोर पुलिस अब तक 27 जालसाजों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस कांड को समस्तीपुर के विद्यापतिनगर निवासी विजेंद्र गुप्ता और ग्रामीण कार्य विभाग के डिविजनल अकाउंटेंट विशाल चौरसिया ने अंजाम दिया था। दोनों को कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस में काम करनेवाले हाजीपुर के वीरेंद्र पासवान ने छपाई के बाद ओडिशा एसएससी का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। राजमोहन विजेंद्र गुप्ता का साला है। विजेंद्र का नाम इससे पहले बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा और नीट पेपर की धांधली में भी साजिशकर्ता के तौर पर आ चुका है। इसके बाद वह पेपर सेटिंग के क्षेत्र में कुख्यात हो गया। उसने खानपुर की रहने वाले राजमोहन प्रसाद की बहन से लव मैरिज कर रखी है। वर्ष 2023 में ओडिशा एसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में ओडिशा पुलिस ने विज...