खगडि़या, अगस्त 10 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के परमानन्दपुर स्थित नशा मुक्ति केन्द्र परिवर्तन के आवासीय परिसर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में समस्तीपुर के आर्यन, सहरसा की चंचल व खगड़िया के मानव कुमार अलग-अलग ग्रुप में चैंपियन बने। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम आयोजित रामभक्त दंपती विमला देवी-रामलखन पौद्दार पांचवीं मेमोरियल अंतर जिला रेपिड अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 9 में समस्तीपुर के आर्यन कुमार प्रथम, सहरसा के हर्षित आंनद को दूसार व स्वराज कुमार को तीसरा स्थान मिला। जबकि खगड़िया के कृशु कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। वही अंडर 13 में सहरसा कि चंचल कुमारी और शिवम कुमार को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान, पूर्णिया के लक्ष्य कुमार और राधारानी को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला। अंडर 17 में खगड़िया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.