मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। समस्तीपुर की छह महिला समेत 11 शराब तस्करों को उत्पाद थाने की पुलिस ने शनिवार अहले सुबह गिरफ्तार किया है। ये सभी ट्रेन से उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आए थे और बैरिया से बस पकड़कर समस्तीपुर की ओर जाने वाले थे। बैरिया बस स्टैंड से पहले ही उत्पाद पुलिस ने सभी को रोक कर जांच की। तलाशी के दौरान इसके पास से मिले बैग, झोला और डोलची से काफी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से मिली शराब की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उत्पाद थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों में छह महिला व दो पुरुष समस्तीपुर और दो महिला व एक पुरुष बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। महिलाओं ने पूछताछ में बताया है कि उन लोगों को शराब को सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.