बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- छतारी,संवाददाता। क्षेत्र के गांव समसपुर के तालाब में विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। किसी ने पानी में तैरते विशाल मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। गांव समसपुर में ग्रामीणों ने पानी की टंकी के समीप बने तालाब में विशाल मगरमच्छ को तैरते देखा। तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। विशाल मगमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग के अरनियां रेंजर आदित्य सिंह डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद लोगों को तालाब के पास जाने से रोका गया है। रेंजर आदित्य सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.