रामपुर, जुलाई 20 -- समलैंगिक रिश्ते को लेकर लंबे समय से जारी विरोध और तनाव के बीच एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत हो गई। पिता ने उसी छात्रा के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी बेटी के समलैंगिक संबंध थे। आरोप है कि पड़ोसी गांव के उस परिवार ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और जबरन जहर दे दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि किशोरी ने खुद जहर खाया था, परिवार को फंसाने की धमकी दी और बाद में अपने पिता के साथ घर लौट गई थी। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पीआरडी जवान की 19 वर्षीय बेटी का पड़ोसी गांव की विवाहित किशोरी से करीबी रिश्ता था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से समलैंगिक संबंध थे। जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो दोनों को मिलने से रोका गया। लेकिन परिवारों की सख्ती के बावजूद दोनों किशोरियां करीब छह माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.