कानपुर, नवम्बर 4 -- यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति पर अपने दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध रखने व ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाने पहुंचकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ये मामला कल्याणपुर का है। यहां रहने वाली एक महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 को उसकी शादी कानपुर के ही एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने उसे जबरन पति के साथ मुंबई भेज दिया। वहां रह रहे दोस्त के साथ पति के पहले से ही समलैंगिक संबंध थे। पति अपने दोस्त व पालतू कुत्तों के साथ ही सोता था। इतना ही नहीं उसे भी साथ में सोने के लिए मजबूर क...