गोपालगंज, मई 14 -- समर स्पेशल ट्रेन से आनंद विहार के लिए रवाना हुए सैकड़ों यात्री - शादी-ब्याह में आए प्रवासियों को काम पर लौटने में मिली राहत बैकुंठपुर, एक संवाददाता। छपरा-थावे रेलखंड पर बुधवार को इस वर्ष पहली बार समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ । ट्रेन से जिले से सैकड़ों यात्री आनंद विहार के लिए रवाना हुए। गर्मी की छुट्टियों और शादी-ब्याह के अवसर पर घर आए प्रवासी मजदूरों, छात्र-छात्राओं और कामकाजी लोगों के लिए यह ट्रेन किसी राहत से कम नहीं रही। गाड़ी संख्या 05113 समर स्पेशल ट्रेन ने छपरा जंक्शन से अपराह्न 3:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान किया। यह ट्रेन दिघवा दुबौली स्टेशन पर शाम 5:18 बजे पहुंची। यहां से ट्रेन थावे जंक्शन होते हुए दिल्ली की ओर रवाना हुई। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। अपने गंतव्य को लेकर लोग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.