काशीपुर, अक्टूबर 8 -- काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में बुधवार को आई एजुकेशनलाइज ग्रुप द्वारा छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित की गई। जिसमें पांच यूनिवर्सिटियों के प्रशिक्षित परामर्शदाताओं ने छात्रों को अनुशासन में रहकर, आत्मविश्वास व लक्ष्य प्राप्ति के विभिन्न उपायों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रत्येक छात्र के साथ परस्पर संवाद कर उनके शिक्षण कौशल का मार्गदर्शन किया, ताकि वे भविष्य में अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाते हुए सफलता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तुपार पांके थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी वक्ताओं का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.