चाईबासा, जून 10 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर आयोजित बीस दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का समापन हुआ। राज्य एवं जिला स्तरीय कोच तथा ट्रेनर की देखरेख में चले इस कैंप में पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों से अंडर-16 आयु वर्ग के कुल 64 बच्चों ने भाग लिया। प्रतिदिन दो सत्र में चलने वाले इस समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक फिटनेस, बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण के साथ-साथ मानसिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया गया। कैंप के दरम्यान ही जूनियर तथा सब जूनियर बच्चों के बीच मैचों का आयोजन कर उनका मूल्यांकन भी किया गया। बच्चों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत करनेवाले कोच तथा ट्रेनर ने अपने मूल्यांकन में जिन बच्चों को भविष्य के लिए चिह्नित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.