लखीमपुरखीरी, मई 23 -- कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समर कैम्प की शुरुआत हो गई है। सुबह साढ़े सात बजे से दस बजे तक आयोजित होने वाले इस समर कैम्प में शामिल बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशियन भी दिया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी हो गया है। इसकी व्यवस्था फ्लैक्सी फंड से की जाएगी। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए समर कैम्प के माध्यम से कई गतिविधियां सिखाई जाएंगी। गतिविधियां कराने की जिम्मेदारी अनुदेशक व शिक्षामित्रों को दी गई है। इसके लिए उनको मानदेय भी दिया जाएगा। वहीं समर कैम्प में आने वाले बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशियन में मौसमी फल, खीरा, ग्लूकोज बिस्किट या मूंगफली दाना वाली नमकीन देनी होगी। प्रति छात्र प्रतिदन पांच रुपए इस पर खर्च किए जाएंगे। यह धनराशि फ्लैक्सी फंड से खर्च की जाएगी। इसको ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.