जौनपुर, जून 11 -- जौनपुर, संवाददाता। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में संचालित डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2023 एवं 2024 के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का आयोजन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं में सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं विषयगत समझ को विकसित करना था। शिविर में विविध शैक्षिक व सह-शैक्षिक गतिविधियों का संचालन किया गया। प्रशिक्षुओं के बीच चार्ट पेपर निर्माण प्रतियोगिता कराई गई। िसमें विभिन्न शैक्षिक विषयों एवं सामाजिक मुद्दों पर आकर्षक, ज्ञानवर्धक एवं संदेशपरक चार्ट तैयार किए गए। भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए। निबंध लेखन में प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ.अब्दुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.