गंगापार, मई 23 -- संविलियन व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन संचालित है। जिसे स्थानीय शिक्षामित्र व अनुदेशक संचालित कर रहे है। संविलियन विद्यालय खोजापुर में शिक्षामित्र मो.शमीम व मानिकचंद्र द्वारा शुक्रवार को चित्रकला का कार्य करवाया गया। संविलियन विद्यालय मुबारकपुर में हीरामनी व कुसुम द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। संविलियन विद्यालय मैलहन के बच्चों ने रंगोली व मिट्टी की कृतियां बनानी सीखी। उधर बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं में कौशल व प्रतिभा के सर्वांगीण विकास के क्रम में समर कैंप एक सुगम माध्यम हो सकता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.