अमरोहा, मई 23 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भानपुर में शुक्रवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीसी भारत भूषण ने किया। छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्हें खेल के साथ ही गायन आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया। योगाभ्यास, व्यायाम, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, रस्सा कसी, रस्सी कूद, म्यूजिकल चेयर आदि खेल खेले गए। वार्डन मीनाक्षी ने बताया कि कैंप का आयोजन 31 मई तक चलेगा। इस दौरान पूजा रानी, पायल, रुचि, फरजाना, दीपा, रजनी, शबाना, डोली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...