काशीपुर, मई 29 -- काशीपुर। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में गुरुवार को तीसरे दिन समर कैंप की प्रातः कालीन प्रार्थना कुमाउनी के साथ शुरुआत की गई। प्रधानाचार्या आशा पुरोहित ने तीसरे दिन की रूपरेखा बतायी। छात्राओं को कुमाउनी संस्कृति की वेशभूषा, पिछौड़ा, गुलोबंद, नथ, जड़ी टीका आदि छात्राओं को प्रदर्शित किया। साथ ही इन वस्त्रों व आभूषण के संबंध में जानकारी दी गई। उत्तराखंड की ऐपण कला, भित्ति कला का प्रदर्शन कर इसकी पूरी जानकारी दी गई। कुमाऊं का प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य छोलिया की उत्पत्ति को वीडियो प्रदर्शन कर बताया गया। प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं ने झोड़ा नृत्य का प्रदर्शन किया। घूघूती की कहानी और कुमाउनी रामायण का मंचन शुक्रवार को किया जाएगा। यहां नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्या आशा पुरोहित, संदर्भदाता शशी यादव, रश्मि गौतम ...