बाराबंकी, मई 28 -- बाराबंकी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित समर कैंप में मंगलवार का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रशासनिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा और संवादात्मक गतिविधियों से भरपूर रहा। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को रोज़ाना की पढ़ाई के साथ व्यवहारिक जीवन से जुड़े अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से विविध सत्र आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत नियमित योग व शारीरिक अभ्यास से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने विविध योगासनों और श्वास संबंधी क्रियाओं के माध्यम से तन-मन को जागृत किया। इसके पश्चात विद्यालयों में बैंक, डाकघर, थाना और तहसील से संबंधित अधिकारियों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने छात्रों को विभागीय कार्यप्रणाली, नागरिक अधिकारों व कर्तव्यों, और सरकारी सेवाओं की उपलब्धता पर विस्तार से जानकारी दी। बैंकिंग सत्र में खाता खोलने की प्रक्रिया, डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.