बिजनौर, जून 2 -- पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज बेनीपुर कोपा में तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर आयोजन हुआ। राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को तीरंदाजी के बारे में बताया। समर कैंप के शिविर में कुल 30 बच्चों ने पंजीकरण कराया। समर कैंप के अंतर्गत आयोजित तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा ने बताया कि तीरंदाजी में तीन वर्गों के खेल होते हैं। रिकर्व, कंपाउंड तथा इंडियन राउंड। तीनों के लिए अलग-अलग दूरी होती है। रिकर्व में 70 मीटर,कंपाउंड में 50 मीटर तथा इंडियन राउंड में 30 मीटर दूरी से तीरंदाजी की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को तीरंदाजी के गुर सिखाए। उन्होंने धनुष से तीर साधना और तीरंदाजी करना सिखाया। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र ने कहा कि विद्यालय में नवीनतम सत्र से तीरंदाजी शुर...