मेरठ, मई 30 -- माधवपुरम स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 21 दिवसीय समर कैंप के नौवें दिन गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत योग व व्यायाम से हुई। महिला पतंजलि योग समिति से योग शिक्षिका गीता रस्तोगी द्वारा छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग व प्राणायाम को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा किचन गार्डन, आरोग्य वाटिका में तुलसी ,एलोवेरा, पुदीना ,अपराजिता,पारिजात,केला व करी पत्ता आदि पौधें लगाए गए। छात्राओं को इन पौधों की उपयोगिता व दैनिक जीवन में महत्व की जानकारी दी गई। छात्राओं द्वारा कैरम व लूड़ो खेल कर मनोरंजन किया गया। प्रशांत चौधरी नोडल समर कैंप राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ द्वारा समर कैंप का निरीक्षण किया गया। प्रधानाचार्या जोनी,समर कैंप प्रभारी विनीता सिंघल ,दीपा शर्मा, व करिश्मा शाही उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.