देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप के तीसरे दिन योगा, रंगोली बनाना, नृत्य कला, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो, क्राफ्ट समेत विविध गतिविधियों में प्रतिभाग किया। वहीं अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग खेलकर उत्साह बढ़ाया। टाउन हाल परिसर में नगरपालिका द्वारा संचालित शिशु मन्दिर मान्टेसरी विद्यालय व इन्दिरा गांधी बालिका इण्टर कालेज समर कैम्प के पांचवें दिन शिशु मान्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने निबन्ध प्रतियोगिता व कला पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जन्मशती महारानी से प्रेरणा लेने के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने सफलता के लिए शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.