बिजनौर, मई 28 -- चांदपुर नगर में स्थित लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर में समर कैंप के चतुर्थ दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता दिव्यानु यादव ने पर्यावरण के विषय में जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि हमें प्राकृतिक वस्तुओं का आवश्यकता अनुसार प्रयोग करना चाहिए । मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका कमलेश सैनी ने छात्र छात्राओ को संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उर्वशी कर्णवाल ने कविता के माध्यम से शिक्षा व संस्कार के विषय में जानकारी दी। मानसी अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओ को आशीर्वचन दिए ।कार्यक्रम के अंत मेंप्रधानाचार्य मदन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.