हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर। अंत्योदय के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर पालिका स्थित आंबेडकर पार्क में ''समर्पण दिवस'' के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा रहे एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पंडित जी के एकात्म मानववाद के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में संगठन के सभी सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.