रांची, नवम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के विभिन्न कॉलेजों में शुक्रवार को देशभक्ति की उमंग और उत्साह के साथ 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। रांची एग्रीकल्चर कॉलेज सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बीएयू के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में 'वंदे मातरम्' के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी नई पीढ़ियों को समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. बीके अग्रवाल ने गीत के ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व का उल्लेख करते हुए इसे भारत की आत्मा बताया। उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि 'वंदे मातरम्' की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में की थी और इसे उनक...