धनबाद, फरवरी 7 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल में बाहरी मान्यता प्राप्त ब्लड बैंकों से रक्त स्वीकार नहीं किए जाने से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्था 'समर्पण एक नेक पहल' द्वारा बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है। इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल सकारात्मक पहल की है। संस्था के अध्यक्ष दीपेश चौहान ने आंतरिक ब्लड बैंक की सीमित उपलब्धता के कारण आपातकालीन व गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर केंद्रीय सलाहकार चंदन चौहान, धीरज सिंह, सोनू चौहान और शिवम चौधरी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...