हरिद्वार, जुलाई 5 -- हरिद्वार, संवाददाता। शासन के निर्देशा पर सत्र 2025-26 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत 'समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रों के दाखिलों के लिए रजिस्ट्रेशन अब 10 जुलाई तक होंगें। समर्थ पोर्टल पर दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि समस्त प्रवेशार्थी समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बीए, बीकॉम तथा बीएससी, पीसीएम, सीबीजेड, कम्प्यूटर साईंस) में प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक पर निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन एवं आवेदन पत्र भरकर जमा करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.