पटना, फरवरी 10 -- मंगलवार को विधान परिषद की पहली पाली निर्धारित समय से 15 मिनट देर से शुरू हुई। हालांकि विपक्षी सदस्य तय समय 12 बजे ही सदन में आ गए थे। कार्यवाही शुरू होते ही राजद के अब्दुल बारी सिद्दिकी ने सभापति से इस विषय में जानना चाहा कि कार्यसूची में तय समय से सदन क्यों नहीं शुरू हुआ। इस पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यह आसन का विशेषाधिकार है। सभापति के इतना कहने पर सिद्दिकी ने कहा कि आसन के विशेषाधिकार पर हम सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन सत्तापक्ष के सदस्य सवा 12 बजे सदन में आए। अगर विपक्ष को भी सूचना मिल जाती तो हम भी उसी समय पर सदन में आते। हम 12 बजे नहीं आते। तब सभापति ने कहा कि आसन की ऐसी कोई मंशा नहीं है। फिर भी हम खेद प्रकट करते हैं। तब सिद्दिकी ने कहा कि आसन के निरपेक्षता पर हम सवाल नहीं उठा रहे हैं। आप (सभापति) निरपेक...