मेरठ, फरवरी 8 -- तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एवं अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। कुल 62 शिकायतें आई, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम डॉ.वीके सिंह ने की। सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे। राजस्व, पुलिस, विकास, नगर पालिका, बिजली व अन्य विभागों से जुड़ी लगभग 62 शिकायतें आईं। डीएम डा.वीके सिंह ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल हैं, इसलिए निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा शिकायत...