बागपत, जनवरी 10 -- बागपत। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व, कानून व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा पात्र व्यक्तियो को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले। प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड के संदर्भों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है इसमें सुधार किया जाए। कार्य को गुणवत्ता के साथ कार्य करें, जिससे जनपद की अच्छी रैंकिंग आए। गन्ना भुगतान की समीक्षा के दौरान बताया कि मलकपुर मिल द्वारा निरंतर गन्ना भुगतान किया जा रहा है। 76 करोड़ की धनराशि पिछले वर्ष की बकाया है। गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि गन्ना भुगतान समय से होता रहे। सुभानपुर का हाइट गेज को सिंचाई विभाग अच्छी तरीके से व्यवस्थित तरीके से लगाए, जि...