सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की धड़कनें तेज कर दी हैं। फरवरी माह के अंत में ही तापमान में आई अचानक वृद्धि ने कृषि विशेषज्ञों और काश्तकारों को चिंता में डाल दिया है। आमतौर पर फरवरी में रहने वाली हल्की ठंड इस बार दिन में गायब है। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन, दोपहर की तेज धूप से खेत की नमी तेजी से घट रही है। तापमान की इस रफ्तार का सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ता दिख रहा है। इससे सिंचाई का संकट गहराने की आशंका है। बताते चलें कि वर्तमान में जिले के अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की फसल बूटिंग की अवस्था में है। यानी गेहूं की बालियां अभी पूरी तरह बाहर नहीं निकली हैं। लेकिन पौधा उस दहलीज पर पहुंच चुका है। जहां से प्रजनन प्रक्रिया शुरू होती है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.