लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- मंगलवार को मोतीपुर के प्राथमिक विद्यालय का डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने औचक निरीक्षण किया और वहां जो देखा, उससे वह हैरान भी हुईं और नाराज़ भी। डीएम करीब 12:50 बजे जब डीएम प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर पहुंचीं तो विद्यालय लगभग खाली था। अधिकांश बच्चे घर जा चुके थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह दोपहर दो बजे से आयोजित संकुल मीटिंग में शामिल होने जा रही थीं, इसलिए बच्चों को समय से पहले अवकाश दे दिया गया। यह सुनते ही डीएम नाराज हो गईं। डीएम ने बीएसए को इं. प्रधानाध्यापक दीपा चौधरी, सहायक अध्यापिकाएं नीलम और सोनू रानी वर्मा का वेतन बाधित करने और शिक्षामित्र ममता सिंह, शालिनी अवस्थी, वंदना वर्मा व आरती देवी का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.