आजमगढ़, अप्रैल 11 -- मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पर तैनात डॉक्टर समय से अस्पताल पर नहीं पहुंचते हैं। जिससे इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदार इधर उधर भटकने को मजबूर होते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा अवगत कराने के बाद भी उच्चाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पर नगर पालिका परिक्षेत्र के अलावा, गुजरपार, पाही,ओझौली, इब्राहिमपुर, नरांव, पियरोपुर समेत दर्जनों गांव जुड़े हैं। इन गावों के लोग बीमार पड़ने पर इलाज कराने के लिए सीएचसी मुबारकपुर आते हैं। अस्पताल खुलने का समय सुबह नौ बजे से है, लेकिन डॉक्टर और कर्मचारी समय से अस्पताल नहीं आते हैं। डॉक्टरों के समय से अस्पताल पर नहीं आने से दूरदराज से आने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.