भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू ने अब तक एलएलबी पांच वर्षीय (सत्र : 2019-24) का परीक्षा परिणाम प्रकाशित नहीं किया है। परीक्षा लिए एक माह हो गया है। इस कारण विद्यार्थी गृह विभाग द्वारा जारी एपीओ पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। जब तक अंतिम परिणाम नहीं होगा, विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर पाएंगे। इसको लेकर कई विद्यार्थी बुधवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि वे लोग जनवरी के अंतिम हफ्ते में आएं, प्रयास होगा कि रिजल्ट जारी कर दिया जाए। इस मौके पर आनंद कुमार, जितेंद्र ठाकुर, चंद्रकांत ठाकुर, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.