प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा। इलाके के सभी विद्युत उपभोक्ता जिनके भवन में स्मार्ट मीटर लग गए हैं। उनका बिजली का बिल हर महीने की सात तरीख को बन जाता है और मोबाइल पर बिल का मैसेज पहुंच जाता है। संदेश प्राप्त होने के बाद उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान समय से जमा करके केबल कटने जैसी कार्रवाई से बचें। यह जानकारी विद्युत उपखंड अधिकारी कुंडा विजय कनौजिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिनको सात तारीख तक बिल का संदेश नहीं मिलता। वह अपने मीटर की 4-5 मिनट की वीडियो बनाकर अपने उपखंड कार्यालय पर सम्पर्क कर बिल बनवा कर जमा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.