मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मनरेगा जॉब कार्डों के भौतिक सत्यापन का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसको लेकर मनरेगा के प्रदेश मुख्यालय ने नाराजगी जताई है। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को लेकर इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में राज्य मनरेगा आयुक्त अभिलाषा कुमारी शर्मा ने पत्र भेजकर सत्यापन का काम फरवरी के अंत तक पूरा करने को कहा है। वहीं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 6 लाख 31 हजार 542 जॉब कार्डधारी हैं। इनमें केवल 3 लाख 24 हजार 272 कार्डधारी ही सक्रिय हैं। इनमें से 2 लाख 36 हजार 868 कार्डधारियों का भौतिक सत्यापन पूरा किया जा चुका है जो कुल कार्डधारियों का करीब 37.51 प्रतिशत है। इस तरह अभी भी 3 लाख 94 हजार 674 कार्डधारियों का सत्यापन होना बाकी है। इसी तरह स...