श्रावस्ती, अक्टूबर 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 10 शिकायतें मिलीं। जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं। इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट भेजने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। डीएम ने कहा कि जनता दर्शन में आई शिकायतों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समय सीमा के अंदर सभी अधिकारी निस्तारित कराएं। समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराएं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.