लखनऊ, जनवरी 29 -- केजीएमयू में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के तहत इंडोक्राइन विभाग के प्रमुख डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर तेजी से बढ़ती हुई गंभीर बीमारी है। इसके बाद भी आज अधिकांश महिलाएं स्तन कैंसर से बचाव के लिए खुद जागरूक नहीं हैं। इतने जागरूकता कार्यक्रम और तमाम प्रयासों के बाद भी 80 फीसदी महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। करीब 60 फीसदी महिलाएं बीमारी के एडवांस स्टेज में इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचती हैं। डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के संपर्क में सबसे पहले नर्स, आशा बहू और एएनएम आती हैं। इन स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। डॉ. आनंद ने बताया कि छाती में बिना दर्द की गांठ बनना, दोनों छातियों के आकार या बनावट में बदलाव, त्वचा पर लाल चकत्ते, स...