बाराबंकी, नवम्बर 8 -- रामनगर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने शनिवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में होने वाले महादेवा महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने महोत्सव पंडाल की भूमि, झूला, स्टाल, वॉलीबॉल मैदान और सभी पहुंच मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों की प्रगति का मूल्यांकन किया। अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महादेवा महोत्सव धार्मिक आस्था और जनभावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों। उन्होंने विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.