संतकबीरनगर, मार्च 2 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महुली खास स्थित टैक्सी स्टैंड तिराहे से समय माता मंदिर को जोड़ने वाली सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात में पानी भर जाता है जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी और कई स्कूल भी है। दर्जनों गांवों को शॉर्ट कट रास्ते से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बदहाल हो चुका है लेकिन विभागीय अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। ज्ञात हो नाथनगर ब्लाक ब्लाक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महुली खास उपेक्षा का दंश झेल रही है। प्रमुख समस्या जल निकासी है। इतना ही नहीं पिछले कई वर्षों से बदहाल सड़क का कोई पुरसाहाल नहीं है। टैक्सी स्टैंड तिराहे से शॉर्ट कट रास्ते से दर्जनों गांवों में कम दूरी तय करके पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.