कानपुर, नवम्बर 11 -- सरकार ने पामा स्टेशन से लेकर के नाही संपर्क मार्ग पर सफर सुगम करने के लिए सड़क चौड़ीकरणक को मंजूरी दी थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इसकी जिम्मेदारी मिली थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी करके उसमें काम को एक साल 13 नवंबर 2025 को पूरा करना था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने में एक दिन शेष हैं,लेकिन सड़क पर काम हो ही नहीं रहा है। अभी तक 100 मीटर भी नहीं बन पाई है। पामा स्टेशन ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों को खुशी थी कि अब सफर आसान हो जाएगा, लेकिन जो पहले सड़क बनी थी अब लोगों को लगता है कि यही सड़क बनी रहती तो गनीमत रहती। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा इस सिंगल रोड के चौड़ीकरण को भेजे गए प्रस्ताव पर मंजूरी मिल चुकी थी। एक वर्ष की समय सीमा समाप्त होने में सिर्फ एक दिन बचा है। उधर बजट होने के बाद भी सड़क ठंडे बस्ते में है। यहां तक कि इसकी समय...