मऊ, फरवरी 5 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के बुढावर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दोहरीघाट ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने समय पर होगा। जनपदों में मतपत्र पहुंच रहें हैं। एससआईआर का काम पूरा होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां और जोर पकड़ेंगी। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में विकास हो रहा है। गुंडों का चुन-चुन कर सफाया किया जा रहा है। वहीं सपा द्वारा वोट काटने के लगाए जा रहें आरोप को मंत्री ने 'झूठ बोलने का कारोबार' बताया। उन्होंने कहा कि सपा झूठ बोलने का काम करती है और चुनाव आयोग का किसी भी पार्टी से कोई संबंध न...