अल्मोड़ा, मई 27 -- समय पर वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार को जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। समस्याओं का निदान नहीं होने पर आक्रोश जताया। महीने की सात तारीख तक वेतन और ईपीएफ की मांग की। मंगलवार को जल संस्थान के आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के बाहर धरना देकर विरोध जताया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। उनका ईपीएफ खाता भी नहीं खोला गया है। संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी दो सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां जयपाल सिंह मेहता, मनोज भोज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.