गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह। पिछले तीन चार साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस साल समय पर मॉनसून का प्रवेश हो गया है। समय पर मॉनसून के प्रवेश से किसानों ने खरीफ फसलों की खेती शुरू कर दी है। खेतों में धान का बिचड़ा गिराने का काम शुरु हो गया है। धान के साथ मक्के की बुआई भी किसानों ने शुरू कर दी है। जून महीने में सामान्य वर्षापात 144.2 है। साल 2024 में जून महीने में मात्र 78.6 एमएम बारिश हुई। कम बारिश होने के कारण पिछले साल धान का बिचड़ा गिराने के साथ धान की बुआई का काम भी विलंब से शुरु हुआ था। इस साल 21 जून तक 111.1 एमएम बारिश हो गई है। खेत पानी से लबालब भरे हुए हैं। खेतों को तैयार करने के बाद किसानों ने धान का बिचड़ा गिराने का काम शुरु कर दिया है। जिले में 88 हजार हेक्टेयर भूमि पर होती है धान की खेती बता दें कि जिले के 13 प्रखंडों में 88 हजार ...