गंगापार, फरवरी 4 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश सिंह ने की। इस मौके पर डॉ. संदीप सिंह (एनसीडी विभाग) और डॉ. दीपक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टरों ने मरीजों को कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और सही उपचार से इससे बचाव संभव है। डॉ. संदीप सिंह ने गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के अंतर्गत कैंसर की रोकथाम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तंबाकू सेवन, शराब, असंतुलित आहार और शारीरिक निष्क्रियता कैंसर के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.