आजमगढ़, फरवरी 9 -- आजमगढ़ : जिले में तीन हजार वाहन स्वामियों पर करीब दस करोड़ रुपये का वाहन टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग ने बकाया वसूली के लिए संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी की। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों को निर्देश दिया है कि तय समय में टैक्स न जमा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एआरटीओ प्रशासन वीडी मिश्रा ने कहा कि बकाया मुख्य रूप से व्यावसायिक वाहनों का है, जिनमें बस, ट्रक, टैक्सी, आटो और अन्य मालवाहक वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग में जिले में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पंजीकृत हैं, जिनके द्वारा टैक्स कई वर्षों से जमा नहीं किया गया है। इनमें व्यावसायिक वाहनों के साथ-साथ निजी वाहन भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...