फरीदाबाद, दिसम्बर 29 -- फरीदाबाद। जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को राज्य मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पब्लिक हेल्थ, पंचायत विभाग, एफएमडीए तथा एचएसवीपी के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, लंबित परियोजनाओं पर जवाबदेही तय करना था। समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बैठक में पीडब्ल्यूडी से संबंधित सड़कों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिन सड़कों की मरम्मत आवश्यक है तथा जिन नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है, उनके संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के ...