लोहरदगा, नवम्बर 12 -- कुडू, प्रतिनिधि।पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया की पहचान, रोकथाम और उपचार को लेकर चलाए जा रहे सांस अभियान का शुभारंभ बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डा सुलामी होरो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नियमित जागरूकता और समय पर इलाज से निमोनिया से होने वाली मृत्यु को रोका जा सकता है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को निमोनिया के लक्षणों की पहचान, आक्सीजन थेरेपी और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आशा और एएनएम कर्मियों को समुदाय स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। मौके पर डा ज्योति, डा अजित मंडल, डा अंजुलन आइंद, हरियाली खाखा, लेखा प्रबंधक निरोज शाहदेव, मो फरहान, उर्सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.