गुड़गांव, जुलाई 18 -- गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम के सचिव रजत वर्मा ने बताया कि नई दिल्ली एवं सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन व कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी की ओर से राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गुरुग्राम जिला न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मध्यस्थता अधिवक्ताओं व पैनल पैरालीगल स्वयंसेवकों की बैठक हुई। इसमें सभी को निर्देश दिए गए कि वे अधिकाधिक मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाएं और आमजन तक अभियान की जानकारी पहुंचाएं। यह अभियान एक जुलाई शुरू हुआ था और 30 सितंबर तक संचालित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाना है। अभियान के तहत लोगों को मध्यस्थता के लाभों के बारे में जागरूक करने के साथ लंबित मामलों...