अलीगढ़, सितम्बर 18 -- अलीगढ़। जहां एक तरफ विभिन्न शहरों में रामलीला की धूम रहती है, वहीं अलीगढ़ शहर में श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाता है। शहर में 54 साल से श्रीकृष्ण लीला अनवरत जारी है। श्रीकृष्ण लीला शुरु होने के पीछे पुरानी कहानी बताई जाती है। इस बार श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के द्वारा 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक श्रीकृष्ण लीला का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार वृंदावन के पुलिन बिहारी शर्मा की मंडली के कलाकार लीला में मंचन करेंगे। पदाधिकारियों की माने तो समय के साथ लीला में आधुनिक रूप में बदलाव हुए हैं। संस्था के संस्थापक सदस्य, महामंत्री 92 वर्षीय प्रेम प्रकाश माहेश्वरी बताते हैं कि वर्ष 1971 में श्रीकृष्ण लीला शुरु हुई थी। उस समय रामलीला कमेटी पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। तब लोगों में रामलीला के हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.