हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। सनातनी हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में मुरसान गेट स्थिति पुष्पांजली गेस्ट हाउस में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रखर सनातनी वक्ता इंद्रहास चौहान ने हिन्दू समाज मे जोश भरते हुये कहा कि यह देश हिन्दुओं का है। राष्ट्र विरोधी ताकतों ने हिन्दू समाज में विघटन करने के लिए षड्यंत्र रचे। हिन्दू समाज को जाति पात भेदभाव के द्वारा तोड़ा गया। लेकिन अब समय आ गया है सम्पूर्ण हिन्दू अपने मतभेद भुला कर एकजुटता के साथ आगे बढ़ें। हिन्दू समाज की एकजुटता से निश्चित ही भारत परम वैभव पर विराजमान होगा। वृंदावन धाम के प्रसिद्ध संत कृष्ण चंडी महाराज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि हिन्दू समाज ने देश के लिये सर्वस्व निछावर किया है। हिन्दू संस्कृति समाज को जोडने का कार्य करती है। सनातन संस्कृति क...