रांची, फरवरी 20 -- रांची, संवाददाता। ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में शुक्रवार को ईडी के उप-निदेशक देवव्रत झा की गवाही अदालत में दर्ज की गई। एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में जारी सुनवाई के दौरान उप-निदेशक ने ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को भेजे गए सभी समनों को चिन्हित किया। गवाह का प्रति-परीक्षण नहीं हो सका। इसके लिए अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 18 मार्च निर्धारित की है। मामले में ईडी की ओर से पहली गवाही दर्ज की गई। बता दें कि ईडी ने समन का पालन नहीं करने पर हेमंत सोरेन के खिलाफ निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। प्रारंभिक सुनवाई सीजेएम कोर्ट में होने के बाद आगे की सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट भेज दिया गया था, जहां सुनवाई जारी है। मामले में हेमंत सोरेन हाईकोर्ट के आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.