पाकुड़, फरवरी 5 -- नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान-2.0 के अंतर्गत गुरुवार को प्रखण्ड परिसर में जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, पाकुड़िया प्रखण्ड प्रमुख, रोजगार सेवक, वीएलई, पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि संपूर्णता अभियान नीति आयोग की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.